भुजपुरा कोतवाली क्षेत्र के पड़ोसी के बेटे को अपहरण के आरोपी दंपती को सोमवार को जेल भेज दिया गया। इस दौरान पूछताछ में उजागर हुआ कि नोएडा की रहने वाली युवती ने आठ वर्ष पूर्व फेसबुक पर हुए प्यार में पप्पू से शादी की थी। खुद साफ्टवेयर इंजीनियर युवती शादी के बाद यहां आकर रहने लगी और बेटा न होने के कारण अपहरण तक का कदम उठाया। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार मूल रूप से नोएडा की वंदना ने खुद स्वीकारा है कि वह नोएडा के अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है। साफ्टवेयर इंजीरियर वंदना आठ वर्ष पूर्व पप्पू से फेसबुक से दोस्ती में उसके साथ रहने लगी। शादी के बाद दंपती के एक बेटी हुई। मगर बेटा न होने के कारण उसके मन में अपराध जाग गया और पड़ोसी के बेटे को अगवा कर दिया। सोमवार को दोनों को जेल भेजा गया। उसने बताया कि पड़ोसी के बेटे से कुछ अपनापन हो गया था। इसलिए उसने अयान को ही अगवा करने का निर्णय लिया था।