नगला राय सिंह में सोमवार को पूरे दिन तेंदुआ नहीं दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली और खेतों पर कार्य के लिए भी गए। हालांकि दहशत की वजह से अभी बच्चों को स्कूल नहीं भेजा है।
वन दरोगा संजय कुमार ने बताया कि रविवार रात्रि लगभग एक बजे तेंदुआ देखा गया था,लेकिन सोमवार की शाम तक तेंदुआ नहीं देखा गया है, लेकिन इसके बाद भी वन विभाग की टीम मुस्तैदी के साथ गश्त कर रही है। प्राइमरी स्कूल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर चार पिंजरपे लगाए गए हैं, जिसमें दो पिंजरे ऑटोमेटिक हैं। मचान से भी तेंदुए की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।