फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Murder: रिश्ते के देवर ने की भाभी की गला घोंटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Sep 2022 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

त करीब डेढ़ बजे शालू जब कमरे में सो रही थी, तभी छोटे ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान आवाज होने पर ननद निशु की नींद टूटी और उसने देखा तो छोटे उसे देखकर भागने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहली गेट क्षेत्र के नगला मसानी में बुधवार रात रिश्ते के देवर ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात को बुधवार रात उस समय अंजाम दिया गया, जब महिला का पति दिल्ली गया था। वह अपने कमरे में अकेली थी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर हत्या का कारण अभी तक साफ नहीं है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, नगला मसानी आंबेडकर नगर का राजेश अपने भाई सुनील व साले सौरभ संग अपने बहनोई के सेवानिवृत्त कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गया था। घर में पत्नी 30 वर्षीय शालू, बहन निशु, भाभी ममता व बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि शाम को राजेश का ममेरा भाई भोजपुर हरदुआगंज का छोटे घर आया। चूंकि वह अक्सर आता रहता था, इसलिए किसी ने गौर नहीं किया। वह राजेश के कमरे में जाकर बेड के नीचे छिप गया। इसके बाद किसी का उस पर ध्यान नहीं गया।

रात करीब डेढ़ बजे शालू जब कमरे में सो रही थी, तभी छोटे ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान आवाज होने पर ननद निशु की नींद टूटी और उसने देखा तो छोटे उसे देखकर भागने लगा। बाद में राजेश आदि को दिल्ली फोन किया गया। तब वे वहां से आए और इधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने छोटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कारण साफ नहीं, पर तैयारी के बाद की हत्या
सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिवार से पूछताछ या जांच में अभी तक हत्या का कारण उजागर नहीं हो सका है। सभी ने स्वीकारा है कि वह आए दिन यहां आता रहता था। इसलिए रंजिश या विवाद जैसी कोई बात भी साफ नहीं है। लूट के सुराग नहीं मिले हैं। मगर एक बात जरूर है कि उसने इस हत्या की तैयारी कर रखी थी। यह बात खुद परिवार से बातचीत में उजागर हुई है।

खुद राजेश ने बताया है कि छोटे दिल्ली में ही नौकरी करता था। उसे यह बात बताई गई थी कि 31 अगस्त को बहनोई के सेवानिवृत्त होने का कार्यक्रम है। तुझे वहां रहना है। हम लोग भी आएंगे। बावजूद इसके छोटे 29 अगस्त को अलीगढ़ आ गया और उसे पता था कि घर के सभी मर्द दिल्ली जाएंगे। इसी बीच यहां आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। यह भी साफ है कि वह शाम को घर में घुसा है और रात डेढ़ बजे वारदात को अंजाम देकर भागा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें