अप्रैल में यूपी बोर्ड, आईसीएसई के 12वीं और मई में सीबीएसई के 12वीं का परीक्षा परिणाम आया था। विश्वविद्यालय ने पांच मई को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। इस बार विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले से पहले विवि के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने की व्यवस्था शुरू की है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के समर्थ पोर्टल पर 41 दिन में से 20 हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण हो सका है, जबकि 30 जून तक एक लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकारी और शासकीय महाविद्यालयों में पंजीकरण बेहतर है, लेकिन सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में पंजीकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, कासगंज, एटा और हाथरस में 383 महाविद्यालय हैं। इनमें सरकारी, शासकीय सहायता प्राप्त और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। अप्रैल में यूपी बोर्ड, आईसीएसई के 12वीं और मई में सीबीएसई के 12वीं का परीक्षा परिणाम आया था। विश्वविद्यालय ने पांच मई को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। इस बार विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले से पहले विवि के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने की व्यवस्था शुरू की है। शहर में तीन शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं, जबकि अतरौली, खैर, गभाना, टप्पल में सरकारी महाविद्यालय हैं।
महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए पंजीकरण की गति काफी धीमी है। सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालयों में पंजीकरण की प्रक्रिया संतोषजनक नहीं है। जल्द ही इन कॉलेजों के प्राचार्याें और संचालकों के साथ बैठक कर पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। - धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीयू