फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्वान की 23 प्रजातियों के प्रतिबंध का खंडन, दिल्ली हाईकोर्ट अधिवक्ता ने बताया यह

Sat, 27 Apr 2024 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता पवन यादव ने गत दिनों में चर्चित हो रही 23 प्रजातियों के प्रतिबंध की खबर का खंडन किया। उन्होंने बताया कि इस अधिसूचना को जारी करते वक्त सरकारी संस्था के अलावा किसी भी हितधारकों से परामर्श नहीं किया गया।
विज्ञापन
पत्रकाराें से वार्ता करते दिल्ली हाईकोर्ट अधिवक्ता पवन यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 अप्रैल को आगरा रोड स्थित एक होटल में श्वान रक्षा के लिए नव गठित संस्था जस्टिस फॉर पॉ की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता पवन यादव ने की। 

विज्ञापन


पवन यादव ने नव गठित टीम को शपथ दिलाई। संदीप वी.नक्षत्र को चेयरैमन, श्रवण सक्सेना व यतेंद्र सारस्वत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवशेष सिंह राणा को महासचिव, कोषाध्यक्ष भुवनेंद्र सिंह व दीपांशु भारद्वाज को सदस्य चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन यादव ने गत दिनों में चर्चित हो रही 23 प्रजातियों के प्रतिबंध की खबर का खंडन किया। पवन ने बताया कि इस अधिसूचना को जारी करते वक्त सरकारी संस्था के अलावा किसी भी हितधारकों से परामर्श नहीं किया गया। पवन ने स्वान प्रेमियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह से भ्रमित न हों। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें