फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के खिलाफ सेवानिवृत्त पुलिस अफसर की हुई गवाही दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक संजीव राजा के खिलाफ दर्ज 27 वर्ष पुराने मुकदमे में गवाही देने शुक्रवार को सेवानिवृत्त पीपीएस जगदीश शर्मा दीवानी पहुंचे। इस दौरान वे एमपी/एमएलए मामलों की सुनवाई वाली निचली अदालत एसीजेएम-प्रथम चौ.संदीप सिंह के समक्ष पेश हुए। गवाही पूरी होने के साथ-साथ बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने उनसे जिरह की। अब इस मामले में 19 अगस्त तारीख नियत कर विवेचक व मुकदमा लेखक को तलब किया गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार 22 जुलाई 1995 को तत्कालीन एसओ कप्तान सिंह चौहान की ओर से धारा 147, 148, 332, 353, 427, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उस समय भाजयुमो के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक संजीव राजा आरोपी हैं। इस मुकदमे में तत्कालीन सीओ प्रथम एवं सेवानिवृत्त पीपीएस जगदीश शर्मा चौथे नंबर के गवाह हैं। न्यायालय स्तर से शुक्रवार की तारीख नियत कर जगदीश शर्मा को तलब किया गया था। नियत तारीख पर वे गवाही देने के लिए न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान उनकी गवाही दर्ज की गई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गोपाल बाबू जौहरी, प्रवीन कुमार गुप्ता ने जिरह की और गवाह से क्रास सवाल किए। अधिवक्ता प्रवीन कुमार गुप्ता के अनुसार अब इस मामले में अगली तारीख 19 सितंबर नियत की है, जिसमें मुकदमे के लेखक व विवेचक को तलब किया गया है। इसके बाद जरूरत हुई तो अभियोजन की ओर से कोई गवाह तलब किया जा सकता है। अन्यथा मुकदमा निर्णय की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें