31 मई तक रिकार्ड बिजली की खपत कर अलीगढ़ शहर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर मथुरा तथा झांसी का रहा है। इसी के साथ-साथ अकेले मई के महीने में विशेष अभियान चलाकर 66 करोड़ रुपये की वसूली की गई है जोकि 6.54 प्रति यूनिट का औसत माना गया है। इसे बिजली विभाग के अधिकारी अच्छा बता रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता एसके जैन के अनुसार बिजली विभाग की कई टीम बकाया राशि वसूलने के लिए जुटी थी। इसी के तहत ही 66 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। इसी तरह खपत के मामले में अलीगढ़ शहर पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि पांच किलो वाट के घरेलू और निजी कृषि तथा वाणिज्यक कनेक्शन वालंों के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) बुधवार से शुरू हो रही है। जिसका लाभ बड़े बकाएदार अपने अघिक तथा विवादित बिलों निस्तारित कराने में ले सकते हैं।
जोन के मुख्य अभियंता एस के अग्रवाल ने बताया कि जिले के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में भी अभियान के तहत मई के महीने में अच्छी प्रगति रही है। यहां पर भी शहर की तरह 6.54 रुपये प्रति यूुनिट का औसत रहा है। इसके साथ ही लक्ष्य के अनुसार 200 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।
हेडिंग
वरुण ट्रामा सेंटर ने जमा किए 61 लाख रुपये
पिछले दिनों बिजली विभाग ने चेकिंग के दौरान वरुण ट्रामा सेंटर पर 1.52 करोड़ रुपये का असिस्मेंट किया था। जिसके खिलाफ अपील की गई लेकिन वहां से अभी तक कोई राहत नहीं मिली। इसी दौरान पहली किस्त के रूप में 61 लाख रुपये जमा कर दिए हैं।