फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बताए मुख्यालय छोड़ने पर दो अधिकारियोें के निलंबन की संस्तुति

Fri, 24 Feb 2017 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त सुभाषचंद शर्मा ने कमिश्नरी सभागार में मंडल के चारों जिलों के जिलाधिकारियों, एसएसपी,  सीडीओ व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी कामकाजों के रूटीन क्रियाकलापों की जानकारी की और आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर ने सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी अधिकारी बिना बताए मुख्यालय न छोड़े। बिना सूचित किए मुख्यालय छोड़ने पर उन्होंने अपर आयुक्त वित्त व संयुक्त निदेशक उद्योग अलीगढ़ के निलंबनके लिए शासन को लिखा है। कमिश्नर ने अधिकारियों कोे निर्देश दिए कि यदि  किसी अधिकारी को किसी कार्य से बाहर जाना है तोे वह उनके कार्यालय से कार्य बताकर अनुमति ले और यह भी अवगत कराए कि उसकी गैर मौजूदगी में कौन काम देखेगा।  
विज्ञापन

बैठक में  मंडलायुक्तने कहा कि अभी तक पूरी सरकारी मशीनरी निर्वाचन के मतदान से जुडे़ कार्यों में जुटी हुई थी।  11 फ रवरी के  बाद मंडल की सरकारी मशीनरी विश्राम के मूड में आ गई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठ कर में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आम लोगों की समस्याओं तथा रूटीन के दैनिक कार्यों के निष्पादन में रुचि लें। 
 बैठक में मंडलायुक्त ने इसके साथ-साथ राशन कार्ड डाटा फ ीडिंग, पशुपालन विभाग तथा सेतु निगम द्वारा जनपद कासगंज में बरबारा, सहसवान मार्ग पर गंगा नदी के पुल के निर्माण के विषय में जानकारी ली। बैठक में डीएम, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज तथा एटा के जिलाधिकारी, चारों जिलों के सीडीओ सीडीओ, अपर आयुक्त फैसल आफताब, वीके सिंह, राजाराम, एडीएम प्रशासन  आरएन शर्मा, एडीएम वित्त बच्चू सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत बीएस गंगवार आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें