“चुनौतियां मुझे पसंद है” पुस्तक की कीमत 250 रुपये है। इसकी पांच प्रतियां खरीदनी है। “गर्भ संस्कार” पुस्तक की कीमत 234 रुपये है इसकी दो प्रतियां खरीदनी हैं। कुल 383 कॉलेज हैं। दोनों पुस्तकों की कीमत 6.57 लाख रुपये बैठती है। भुगतान के लिए क्यूआर कोड भी भेजा गया है।
कुलाधिपति के यात्रा वृतांत यानी “चुनौतियां मुझे पसंद है” और “गर्भ संस्कार” पढ़िए, अच्छी पुस्तकें हैं। यह निर्देश राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा के 383 महाविद्यालयों को दिए हैं।
विज्ञापन
कुल सचिव ने इस संबंध में सभी महाविद्यालयों को एक पत्र जारी किया है। “चुनौतियां मुझे पसंद है” पुस्तक की कीमत 250 रुपये है। इसकी पांच प्रतियां खरीदनी है। “गर्भ संस्कार” पुस्तक की कीमत 234 रुपये है इसकी दो प्रतियां खरीदनी हैं। कुल 383 कॉलेज हैं। दोनों पुस्तकों की कीमत 6.57 लाख रुपये बैठती है। भुगतान के लिए क्यूआर कोड भी भेजा गया है। इतना ही नहीं जिन महाविद्यालयों ने पुस्तकें खरीद ली हैं, उन्हें एक गूगल लिंक माध्यम से जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।
अच्छी किताबें हैं, सभी को पढ़नी चाहिए। “चुनौतियां मुझे पसंद है” उनके जीवन की चुनौतियों पर आधारित है। “गर्भ संस्कार” भी जानकारी परक और उपयोगी पुस्तक है। लखनऊ से निर्देश आए थे कि सभी कॉलेजों के पुस्तकालयों में इन्हें रखवाया जाए।-वीके सिंह, कुलसचिव आरएमपीयू