फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के इलेक्ट्रानिक तस्बीह से पढ़िए अल्लाह-ओ-अकबर

Mon, 06 May 2019 02:08 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
दोदपुर में रमजान को लेकर सेवईं खरीदते लोग।
विज्ञापन
रमजान महीने में इबादत के लिए जापान के इलेक्ट्रानिक तस्बीह के साथ हकीकी पत्थर, संदल, क्रिस्टल, प्लास्टिक, स्टील, खजूर के दाने की तस्बीह बाजार में है। हर बार रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए इलेक्ट्रानिक उपकरण बाजार में उतारे जाते हैं। इस बार जापान के इलेक्ट्रानिक तस्बीह से रोजेदार अल्लाह-ओ-अकबर पढ़ेंगे।
विज्ञापन


बस, रोजेदार को इलेक्ट्रानिक तस्बीह के स्विच को अंगूठे से टच करना होगा, जितनी बार टच करेंगे, उतनी ही संख्या डिस्पले होती रहेगी। यह इलेक्ट्रानिक तस्बीह आसानी से मुट्ठी में आ जाएगी। गोश्त वाली गली दोदपुर स्थित इस्लामिक सामग्री बेचने वाले जफर अहमद ने बताया कि तस्बीह की कीमत 10 रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक की है। 

इंडोनेशिया, अफगानी, तुर्की, सूडानी टोपियां
बाजार में विदेश की टोपियां भी आ गई हैं। इन टोपियों की कीमत अलग-अलग है। बांग्लादेश की टोपी (100 रुपये-ढाई हजार रुपये), तुर्की की टोपी (40 रुपये-15 सौ रुपये), अफगानिस्तान की टोपी (180 रुपये-2800 रुपये), बुगीज की टोपी (160 रुपये-4 हजार रुपये), इंडोनेशिया की टोपी (100 रुपये- दो हजार रुपये), सूडान की टोपी (100 रुपये-दो हजार रुपये) में बिक रही है।
विज्ञापन


ब्लड प्रेशर व शुगर पीड़ित रोजेदार बरतें सावधानी
जो शख्स ब्लड प्रेशर व शुगर से पीड़ित हैं। अगर वह रोजा रखना चाहते हैं, तो उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर पीड़ित शख्स नमक कम लें। तली-भुनी चीजों से परहेज करें। शुगर वाली चीजों को खाने से बचें। 
विज्ञापन

-डॉ. बशीर खान, सिटी हॉस्पिटल दोदपुर 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें