फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से बंटेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन बांटने के बाद अब रविवार से राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के तहत राशन वितरण रविवार से होगा। इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। उन्हें इस माह 18 रुपये किलो की दर से तीन माह की चीनी भी मिलेगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि राशन वितरण के दौरान पात्र गृहस्थी श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल मिलेगा। गेहूं की दर 3 रुपये किलो तो चावल की दर 2 रुपये किलो होगी।
अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल मुफ्त मिलेगा। जबकि अप्रैल, मई व जून की चीनी एक साथ 18 रुपये किलो की दर से मिलेगी। उन्हें हर माह प्रति कार्ड एक किलो के हिसाब से तीन किलो चीनी एक साथ मिलेगी। बताते चलें कि जिले में 26545 अंत्योदय तो 640000 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना अगले सप्ताह से खुलेगी
दो साल से बंद चल रही उज्ज्वला योजना अगले हफ्ते से दोबारा से शुरू होगी। डीएसओ ने बताया कि एक करोड़ कनेक्शन देश भर के लिए जारी करने के बाद जिले में भी उज्ज्वला के नए कनेक्शन जारी होंगे। बताते चलें कि वर्तमान में जिले में 2.65 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें