फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े राशन डीलर को गोली मारी

Mon, 16 May 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी बाईपास की राजीव नगर कॉलोनी में राशन डीलर को घेरकर पीटा गया और गोली मार दी। रविवार दिनदहाड़े हुई घटना की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन घायल राशन डीलर को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गोली उसकी जांघ में लगी है। हमले के मूल में रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विनय नगर निवासी पंकज अग्रवाल की किशनपुर में राशन की दुकान है। उसका कुछ लोगों से डेढ़ लाख रुपये की देनदारी को लेकर विवाद चल रहा है। पंकज रुपये भी दे चुका है और अब उन लोगों ने चेक भी नहीं लौटाया। बल्कि चेक बाउंस कराते हुए पंकज के खिलाफ अदालत में वाद दायर कर दिया।
इसी विवाद में पिछले कई दिन से कहासुनी चल रही थी। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पंकज बाइक पर अपनी दुकान से घर लौट रहा था। तभी बाईपास पर राजीव नगर के पास उसे दो बाइकों पर आए चार हमलावरों ने घेर लिया। इस दौरान कहासुनी के बीच पहले पंकज को पीटा गया और इसी विवाद में एक हमलावर ने गोली चला दी, जो पंकज की जांघ में लगी।
विज्ञापन

इसके बाद हमलावर भाग गए। इधर, सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। तत्काल पंकज को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एसओ के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। मगर कुछ लोगों से देनदारी का विवाद बताया गया है। इसी विवाद में हमले का अंदेशा है। बाकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें