फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर चुनाव में बीडीओ की पिटाई

Fri, 21 Jul 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को कोटा दाऊपुर में राशन डीलर का चुनाव कराने पहुंचे प्रभारी बीडीओ समेत अन्य ब्लाक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। जूते-चप्पल तक चलाए। ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद माहेश्वरी का हेलमेट तोड़ दिया और बाइक की चाबी छीनने के बाद गाड़ी तोड़ने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


सुरक्षा में मौजूद सिपाहियों से भी मारपीट कर रायफल छीनने तक की कोशिश की गई। सूचना पर फोर्स लेकर थानेदार पहुंचे तो हमलावर भीड़ भागने लगी। भागते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रधान पति समेत करीब 250-300 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

बताते हैं कि कोटा दाऊपुर में राशन डीलर चयन के लिए गुरुवार को खुली बैठक बुलाई गई थी। दो लोगों के बीच चुनाव होना था। प्रधान पक्ष से नूर हसन और दूसरा आवेदन अब्दुल कलाम आजाद का था। ब्लाक से टीम चुनाव कराने पहुंची थी। प्रधान पक्ष के नूर हसन को 457 लोगों का समर्थन जबकि अब्दुल कलाम आजाद को 478 लोगों का समर्थन मिला।
विज्ञापन


21 वोट से नूर हसन हार गए। इस पर प्रधान पक्ष ने डीलर चयन करने पहुंची टीम पर जानबूझकर हराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बीडीओ राजवीर सिंह, एडीओ पंचायत प्रेमपाल शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद माहेश्वरी की पिटाई शुरू कर दी। तीनों ने बमुश्किल खुद को बचाया। पुलिस से भी मारपीट शुरू कर दी। 

इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया तो एसओ जवां अमित यादव फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। प्रभारी बीडीओ राजवीर सिंह ने नूर हसन समेत रिशाल पुत्र शहाब जोद, प्रधानपति आफाक खां समेत चार नामजद समेत 250-300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने अली हसन, शाहब जाद खां, राजू पुत्र शेर खां निवासी बरौली आबदा नगर खुर्जा बुलंदशहर, नौशाद पुत्र शम्मी खां एवं राकिल को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद से तमाम लोग गांव से चले गए हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं होगा काम

ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिला महामंत्री हृदयेश भारद्वाज ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, ग्राम विकास अधिकारी कोई काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें