फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...दुश्मन सुन ले तेरी छाती पर आज तिरंगा गड़ेगा

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित रसिया दंगल में प्रस्तुत? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला में रसिया दंगल मुकाबला में ब्रज संस्कृति की खूब बयार बही। कलाकारों ने गीतों से समां बांध दिया। हाथरस के रसिया सम्राट खिच्चो आटे वाले, किशन शर्मा, मुकेश व अलीगढ़ के ओमवीर शर्मा, विनोद पेंटर व रवि लाला के बीच शानदार मुकाबला हुआ। रसिया गायक ओमवीर शर्मा ने वंदना भेंट... हम भारत मैया तेरो ही गुण गाए प्रस्तुत कर रसिया दंगल की शुुरुआत की।
विज्ञापन

जवाब में खिच्चो आटे वाले व उनके साथियों ने वंदना...अचलेश्वर बाबा राखो लाज हमारी प्रस्तुत किया। गायक मुकेश शर्मा ने चमोली कांड पर सुनाया... गंगा तेरे देश में कैसा होता हाहाकार, आज हिमालय चमोली बीच में फेंक रहा अंगार। उन्होंने देश से ओतप्रोत गीत सुनाया... मेरे देश का बच्चा-बच्चा सीमा की ओर बढ़ेगा, दुश्मन सुन ले तेरी छाती पर आज तिरंगा गड़ेगा। जवाब में गायक ओमवीर शर्मा ने देश पर गीत पेश किया... न्यौछावर जान कर गए जो वतन के लिए, रो रही है जमीन उन रतन के लिए, वो तड़पते गए हैं कफन के लिए।
इसके बाद सुनाया... श्याम तेरी जमुना मैली हो गई प्रदूषण का भार धोते-धोते। पाकिस्तान पर गीत प्रस्तुत किया... मक्कार ये गद्दार तू करता है हम पर क्यों छुप-छुप के वार, हम हैं हिंदुस्तानी हिम्मत कभी ना हारे हुए तेरे ही पाकिस्तान में तुझे घुस-घुस के मारेंगे। इससे पहले रसिया दंगल का शुभारंभ महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था शकील कोल, अभिषेक, आनंद, दाऊ दयाल शर्मा, हिमांशु, आनंद, नरेश शर्मा, राजेश शर्मा आदि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें