जिला प्रशासन-पुलिस ने बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रसलगंज इलाके को भी हॉटस्पाट से बाहर कर इलाके के लोगों को ईद से पहले राहत दे दी है। जिला प्रशासन ने थाना क्षेत्र के पूरे बाजार को खुलवा दिया है। इस इलाके में तीन मई को एएमयू के रिटायर्ड कर्मी की 60 वर्षीय पत्नी के संक्रमित पाए जाने के बाद कुल सात केस पाए गए थे। जिलाधिकारी के मुताबिक इलाके को सील किए 19 दिन हो गए थे। यहां पहला केस तीन मई को सामने आया था। इसके बाद अन्य छह लोग और संक्रमित पाए गए। इस पर इलाके को हॉटस्पाट घोषित कर वहां मेडिकल स्टोर्स तक को बंद करा दिया गया था। मगर, अब इलाके में हालात काबू में हैं। इस पर इलाके को राहत दे दी गई है।
प्रतिबंधित थाना क्षेत्रों की स्थिति के आधार पर 27 को होगा विचार
जिलाधिकारी के मुताबिक प्रतिबंधित थाना क्षेत्र सासनी गेट, देहली गेट, कोतवाली को भी 26 मई तक तो शतप्रतिशत सील किया गया है। यहां के हालातों को देखते हुए 27 मई को छूट देनी है या प्रतिबंध की अवधि को आगे बढ़ाया जाना है। इस पर विचार किया जाएगा।