फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय अध्यापकों की डिग्रियों के सत्यापन में तेजी

Sat, 04 Jun 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शासन ने बेसिक शिक्षा महकमे में पिछले दिनों नियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के क ाम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस पर अब यहां भी इन शिक्षकों की डिग्रियों के सत्यापन के काम में तेजी लाई जा रही है। पिछले दिनों सहायक अध्यापकों के अलावा गणित, विज्ञान और उर्दू के टीचरों की नियुक्ति हुई थी। शासन ने इन शिक्षकोें के अलावा शिक्षामित्रों के  शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के आदेश दिए थे। शिक्षामित्रों की डिग्रियों की जांच तो यहां लगभग पूरी होे चुकी है। हाल में ही आधा दर्जन शिक्षामित्रों की डिग्री फर्जी पाई गई थी और इनके खिलाफ रिपोर्ट के आदेश दिए गए थे। अभी तक शिक्षकों के  शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच का काम अधूरा पड़ा है। इसमें भी तेजी लाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) हरिकिशोर सिंह का कहना है कि इन अध्यापकों के  शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच भी कराई जा रही है। कुछ अध्यापकोें के  शैक्षिक प्रमाणपत्र काफी दूर-दराज के शैक्षिक संस्थानों के हैं। इसलिए इस काम में देरी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें