फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, बचाने पहुंचे चाचा को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगीरी (अलीगढ़)।
विज्ञापन

शौच के लिए शनिवार की रात करीब 11 बजे घर के बाहर निकली किशोरी को एक युवक पकड़कर पास ही खड़ी मैक्स गाड़ी में ले गया। गाड़ी के दरवाजे बंद कर उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की चीखें सुनकर उसके चाचा पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर भतीजी को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने चाकू मारकर चाचा को घायल कर दिया और भाग निकला।
विज्ञापन

किशोरी के माता-पिता शनिवार को रिश्तेदारी में गए थे। अपने छोटे भाई-बहनों के साथ वह घर पर थी। रात करीब 11 बजे वह शौच करने के लिए घर से बाहर निकली। तभी रास्ते में मिले पुष्पेंद्र ने चाकू दिखाकर पास ही खड़ी मैक्स गाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। रविवार को माता-पिता के घर लौटने पर किशोरी और उसके चाचा ने पूरी जानकारी दी। पिता के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें