फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी को बंधक बना तीन ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज

Wed, 31 Jul 2019 06:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
किशोरी से दूष्कर्म - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को एक दुकान में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी भी किशोरवय हैं। तीन दिन बाद सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लोधा थाना पुलिस ने दर्ज की है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


11वीं कक्षा में पढ़ने वाली यह किशोरी 27 जुलाई को स्कूल से घर लौटने के बाद गांव में एक दुकान पर नमकीन लेने गई थी। दुकान पर 16 वर्षीय किशोर अपने साथियों 17 वर्षीय दूसरे किशोर और 22 वर्षीय निशांत के साथ बैठा था। इन तीनों ने किशोरी को पकड़कर दुकान के अंदर खींच लिया और दुकान का दरवाजा बंद कर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

इसके बाद तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। उधर देर तक किशोरी के घर न लौटने पर मां परचून की दुकान पर पहुंची। उसने दरवाजा खटखटाकर किशोरी के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उसके दुकान आने से इंकार कर दिया। बाद में खून से लथपथ घर पहुंची किशोरी ने मां को सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंगलवार को तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। लोधा थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें