बरला थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
किशोरी के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार सुबह गांव के ही एक युवक ने किशोरी को पैसे देकर दुकान से बीड़ी लाने भेजा था। आरोप है कि जब किशोरी युवक को बीड़ी देने पहुंची तो उसे घर में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुन लोगों को आते देख आरोपी वहां से भाग गया।
किशोरी रोती-बिलखती हुई अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।