फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वस्त्र शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, किसी को नहीं है मरने वाले की पहचान

Tue, 04 Jun 2013 11:03 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के मडराक रेलवे स्टेशन के पास महिला की हत्या करने के बाद निर्वस्त्र शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जीआरपी ने पंचायतनामा भरकर शव शिनाख्त कार्रवाई को सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन


मडराक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास रविवार रात करीब तीन बजे 35 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक (डाउन लाइन) पर पड़ा था।

शव मिलने की जानकारी स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से उठाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने को आसपास के लोगों से कहा लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई।

ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि कहीं महिला की हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर तो नहीं फेंक दिया है। शव की शिनाख्त होने या फिर पोस्टमार्टम होने पर मौत के कारणों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें