फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुष्कर्म के आरोपी के ससुर की हादसे में मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप

Sat, 27 May 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिपाही अंकित कुमार रूपा की बाइक पर मक्खन सिंह को बिठाकर एटा से लौट रहा था। रास्ते में कासगंज की चौकी नदरई के गांव नगला अंडोआ के पास बाइक अचानक खाई में गिर गई। हादसे में सिपाही अंकित व मक्खन सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
मक्खन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के आरोपी की बाइक बरामद कर एटा से लौट रहे एक सिपाही और आरोपी का ससुर हादसे का शिकार गए। कार की टक्कर से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में ससुर की मौत हो गई, जबकि सिपाही घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हुसेपुर निवासी मक्खन सिंह (55) गंगीरी थाने में चौकीदार थे। उन्होंने अपनी बेटी की शादी हरदुआगंज क्षेत्र में की थी। दामाद रूप किशोर उर्फ रूपा पर दुष्कर्म का आरोप है। हरदुआगंज थाने में रूपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे गंगीरी चौराहे पर स्थित मक्खन सिंह के घर पर हरदुआगंज पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वहां रूपा नहीं मिला। मक्खन सिंह से पूछताछ की तो पता चला की आरोपी रूपा एटा के थाने मिरहची के गांव कुरामई में है। पुलिस मक्खन सिंह को लेकर गांव कुरामई पहुंची। रूपा वहां से भी भाग गया। लेकिन पुलिस को उसकी बाइक वहां मिल गई।

सिपाही अंकित कुमार रूपा की बाइक पर मक्खन सिंह को बिठाकर एटा से लौट रहा था। रास्ते में कासगंज की चौकी नदरई के गांव नगला अंडोआ के पास बाइक अचानक खाई में गिर गई। हादसे में सिपाही अंकित व मक्खन सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कासगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मक्खन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, मृतक के बेटे ने कासगंज थाने में हादसे का मुकदमा दर्ज कराया है। मक्खन सिंह के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस दो घंटे की बोलकर उन्हें ले गई थी। एटा से वापस उन्हें बाइक से क्यों ला रहे थे। इधर, परिजनों ने शुक्रवार शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मक्खन सिंह बाइक लाने की जिद पर अड़ा था तो सिपाही बाइक को चला कर ला रहा था। मक्खन सिंह पीछे बैठा था। तभी अचानक कार की टक्कर से बाइक खाई में गिर गई और दोनों घायल हो गये। इलाज के दौरान मक्खन सिंह की मौत हो गई। सिपाही अंकित की हालत गंभीर है। -सीओ अतरौली डॉ. केजी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें