थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर के साथ कुकर्म करने और वीडियो बनाने वाले आरोपी अब पीड़ित के परिवार को धमका रहे हैं। आरोप है कि सोमवार की सुबह पीड़ित को घेरकर पीटने का भी प्रयास किया। मामले में वीडियो साक्ष्य सहित थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार 26 अक्तूबर को तीन युवकों ने उनके मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे के साथ कुकर्म किया था। साथ ही मोबाइल पर वीडियो बनाकर कई लोगों के मोबाइल पर भेज दिया था। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। उनके पीड़ित बेटे का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी नहीं कराया। अब आरोपी लगातार मामले में समझौता करने का दबाव डाल रहे हैं।