फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुरियारों ने हंस-हंसकर सहे हुरियारिनों के लट्ठ

विज्ञापन
लट्ठमार होली खेलती पूर्व मेयर शकुंतला भारती व अन्य हुरियारें। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जनदर्पण सामाजिक संस्था ने रंगभरनी एकादशी के मौके पर बृहस्पतिवार को श्री वार्ष्णेय मंदिर में लट्ठमार होली का आयोजन किया, जिसमें हुरियारिनों ने हुरियारों पर जमकर लट्ठ बरसाए। ब्रज की परंपरा को कायम रखते हुए हुरियारों ने भी हंस हंसकर लट्ठ की मार सहन की।
विज्ञापन

लट्ठमार होली का शुभारंभ ठाकुरजी का पूजन कर और होली खेलकर किया गया। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बंसी वाले ने घेर लई, अकेली पनिया गईं... गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद एक से बढ़कर एक ब्रज के होली गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। बांके बिहारी की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। अंत में गीतों पर लट्ठमार होली प्रारंभ हुई। लट्ठमार होली देखने के लिए मंदिर में तो भीड़ उमड़ी ही। साथ ही छर्रा अड्डा पुल से भी लोग मंदिर का नजारा देखते रहे।
इस मौके पर एलडी वार्ष्णेय, डॉ. प्रमोद वार्ष्णेय, अमित सराफ, प्रेमलता गौड़, कार्यक्रम अध्यक्षा कृष्णा गुप्ता, राजेंद्र कोल, ओम प्रकाश मास्टर, सोमांक वार्ष्णेय आरएलबी, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, प्रीति वार्ष्णेय, राधेलाल गुप्ता, दुर्गेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें