फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान मुबारक ः पहला रोजा आज

Tue, 07 May 2019 02:06 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विद्युत रोशनी से जगमगाती ऊपरकोट जामा मस्जिद। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
रमजान का मुकद्दस महीना शुरू हो गया है। पहला रोजा आज मंगलवार को है। ऊपरकोट जामा मस्जिद में शाम सात बजे हुई मगरिब की नमाज के बाद ही सायरन बजा कर रमजान शुरू होने का एलान कर दिया गया। सायरन बजने के साथ ही जामा मस्जिद का सबसे ऊपर का बल्ब जला दिया गया है, जो रमजान के शुरू होने का प्रतीक है। 
विज्ञापन


शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने सभी को इस पाक और रहमत भरे महीने में पूरे तीस रोजे एहतराम के साथ रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि रोजा सभी पर फर्ज है। इसलिए इसमें कोई कमी न रहने दें। सोमवार की रात नौ बजे से तराबी शुरू हो गई। अलग अलग मस्जिदों में दस पंद्रह मिनट के अंतर से तराबी की नमाज हुई।

रमजान का एलान होते ही ऊपरकोट जामा मस्जिद, रेलवे रोड, जयगंज, खाईडोरा, भुजपुरा, सासनीगेट, तुर्कमान गेट, घास की मंडी, शाहजमाल, जमालपुर, मेडिकल रोड, दोदपुर, अमीरनिशा सहित तमाम बाजारों में मंगलवार की पहली शहरी को लेकर खरीददारी शुरू हो गई। खानपान की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। दूध, दही, हरी सब्जी, फल और ठंडे खाद्य पदार्थ सबसे ज्यादा खरीदे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें