सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी फ्रेशर्स-कम-फेयरवेल पार्टी
अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के विधि विभाग में एलएलएम के विद्यार्थियों की ओर से फ्रेशर्स-कम-फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जहां नवागत विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। वहीं पाठ्यक्रम पूरा कर रहे वरिष्ठ विद्यार्थियों को विदाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में गीत-संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विधि विभाग प्रभारी डॉ. स्निग्धा पांडे, डॉ. कुशाग्र कुलश्रेष्ठ, डॉ. दीक्षा सिंह, प्रो. पंकज वार्ष्णेय, प्रो. शुभनेष गोयल आदि मौजूद रहे।