फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अचलताल पर कल से शुरू होगी रामलीला

Fri, 02 Oct 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलताल स्थित श्री रामलीला भवन में श्री रामलीला महोत्सव व गोशाला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार से गणेश पूजन के साथ अत्याधुनिक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। 22 अक्तूबर तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन शाम 07:30 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन



इस बार यह आयोजन विशेष रूप से युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को पारंपरिक कथाओं से जोड़ना और उन्हें आकर्षित करना है। समिति के अध्यक्ष विमल अग्रवाल, संरक्षक उद्योगपति धनजीत वाडरा, सचिव अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष टीएन मित्तल, संयोजक अन्नू बीड़ी, ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, संयम पाराशर, आकाश अग्रवाल, राजेश गर्ग, कमल अरोरा ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को मीडिया को इसकी जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि रामलीला परिसर में इस बार नया टिनशेड बनाने के साथ ही एलईडी के जरिये रामलीला का प्रदर्शन होगा। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। वार्ता में अर्जुन गोविल, शैलेंद्र अग्रवाल, भव्य अग्रवाल, प्रदीप भारद्वाज, सुबोध सुहृद्ध, कुलदीप पांडे, अनिल जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें