फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव : शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह व्यवस्था 22 अक्तूबर तक लागू रहेगी। रामलीला मंचन और जुलूसों के दौरान जाम से बचने के लिए यातायात मार्गों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया कि सभी भारी वाहन गांधी पार्क चौराहा से आगरा और मथुरा मार्ग की ओर जाएंगे। इन्हें दुबे के पड़ाव से रामलीला मैदान, नौरंगाबाद और एटा चुंगी की ओर से रामलीला मैदान की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि नो एंट्री की अवधि में भी बदलाव किया गया है। अब रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक नो एंट्री रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर सख्ती से रोक रहेगी। यातायात पुलिस को व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें