फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आचार संहिता में अटका रामघाट कल्याण मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट कल्याण मार्ग विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता के फेर में फंस गया है। इसका एस्टीमेट भी तैयार नहीं हो सका है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उनके सम्मान में रामघाट रोड का नाम बदलकर रामघाट कल्याण मार्ग रखने का एलान किया था।
विज्ञापन

साथ ही 41 किलोमीटर लंबी इस सड़क को फोर लेन कराने की घोषणा की थी। इस काम की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई थी, इसमें अलीगढ़ के हिस्से की 36 किलोमीटर तो बुलंदशहर में पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण होना था। पीडब्लूडी अफसर इसके लिए कार्ययोजना बनाने में जुटे थे। लेकिन ऐेन मौके पर विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद काम ठप हो गया। एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि रामघाट कल्याण मार्ग की रूपरेखा तैयार हो गई है। आचार संहिता के चलते अभी एस्टीमेट फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें