रमजान शुरू हो गए हैं। पहला रोजा आज है। कल शाम चांद देखने के लिए लोग अपने घर की छत और बालकनी में आ गए। रमजान के आगमन के साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खासा चहल-पहल देखने को मिल रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ में 18 फरवरी को रमजान का चांद नजर आते ही जिले के मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि ऊपरकोट स्थित शाही जामा मस्जिद में मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी ने की।
विज्ञापन
कमेटी के प्रबंधक मोहम्मद अहमद शेवन ने बताया कि चांद देखे जाने की पुष्टि के बाद रमजान की शुरुआत का ऐलान कर दिया गया है। चांद दिखते ही शहर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। मस्जिदों में साफ-सफाई, रोशनी और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।
18 फरवरी शाम चांद देखने के लिए लोग अपने घर की छत और बालकनी में आ गए। रमजान के आगमन के साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खासा चहल-पहल देखने को मिल रही है। बाजारों में देर रात तक रौनक रही। सहरी और इफ्तार के लिए खजूर, सेवई, फलों और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी।