फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रेशमी प्यार

विज्ञापन
जलाली में भाई ध्रुव को राखी बांधती बहन धरा शर्मा। - फोटो : JALALI
विज्ञापन
बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को भी हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रेशमी प्यार बांधा तो भाइयों ने शगुन दिया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर उन्हें उपहार दिए। भाई और बहन के इस पवित्र रिश्ते को प्रगाढ़ करने के लिए बहनों ने भाई के दीर्घायु होने का कामना की।
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया गया। नई डिजाइनों की राखियों की कीमत की परवाह किए बगैर बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां खरीदीं। भाइयों ने बहनों को मोबाइल, कपड़े और गहने उपहार मेें दिए। बहनों ने अपने घरों पर भाइयों का पसंदीदा भोजन भी बनाया। बाजार पसंद की मिठाई खरीदकर भाइयों की दी।
मिठाई, सूखे मेवे और फलों की दुकानों पर रही भीड़
रक्षाबंधन के दिन बहनों द्वारा भाई को उपहार देने की विशेष परंपरा होती है। इसी के तहत कस्बा में मिठाई, सूखे मेवे और फलों की दुकानों पर खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें