हाथरस की एक महिला के साथ कस्बा बेसवां में मनचलों ने छेड़खानी कर दी। महिला ने विरोध करते हुए उनकी चप्पलों से धुनाई कर दी। उसके बाद थाने तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर हाथरस की महिला अपने दामाद के साथ कस्बा बेसवां से सामान खरीदने आई थी। इस दौरान आरोपी सोनू व उसके तीन साथी वहां घूम रहे थे। आरोप है कि सोनू व उसके साथियों ने महिला पर फब्तियां कसते हुए छेड़खानी कर दी। महिला ने विरोध करते हुए मनचलों की चप्पलों से धुनाई कर दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोनू, चूहिया निवासी श्यौरा व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर नोटिस तामील कराने के साथ ही एसडीएम कोर्ट से पाबंद कराया है।