राजौरी में बलिदान हुए भारतीय सेना के पैरा कमांडर जवान सचिन लौर के घर पर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शोक संवेदना व्यक्त की।
टप्पल थाना क्षेत्र के नगरिया गौरौला गांव के भारतीय सेना के पैरा कमांडर जवान सचिन लौर के बलिदान के बाद से आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का आना जाना लगा है। 30 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बलिदानी सचिन के घर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की तथा जांबाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार को सांत्वना देने के साथ ही भरोसा दिलाया कि वह दु:ख की घड़ी में उनके साथ हैं। इस अवसर पर भाकियू के मण्डल अध्यक्ष विमल तोमर जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान, मनु बालियान, जावेद चौहान, मनवीर सिंह बालियान, रऊफ चौहान सतीश तालान, विजय तालान आदि लोग उपस्थित थे।