शासन के निर्देश पर बनी एसआईटी में अध्यक्ष के नाते दो सदस्य डीआईजी व एडीए वीसी संग मेरे द्वारा जांच की गई। जांच में बहुत सी कमियां सामने आई हैं। चूंकि रिपोर्ट गोपनीय है। उसे शासन को भेज दिया गया है। अब शासन कार्रवाई तय करेगा।-संगीता सिंह, मंडलायुक्त
इस भूमि संबंधी मामले में हमें एसआईटी में शामिल किया गया था। आयुक्त कार्यालय में सुनवाई व जांच में हम शामिल रहे। जांच पूरी हो गई है।-प्रभाकर चौधरी, डीआईजी रेंज
राज्य कर्मचारी विकास लोक आवास सहकारी समिति की असदपुर, किशनपुर व धनीपुर संबंधी साइटों की जांच एसआईटी द्वारा की गई। जिसमें हम भी शामिल रहे। जांच पूरी कर एसआईटी अध्यक्ष मंडलायुक्त द्वारा रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब कार्रवाई वहीं से तय होगी।-अपूर्वा दुबे, एडीए वीसी
हाईकोर्ट में बताया पार्क, फिर प्लॉट काट दिए
जांच में यह भी पाया गया कि 2007 में किशनपुर साइट के जिस भूखंड पर एडीए द्वारा सड़क बनाने का प्रयास किया। उसके खिलाफ समिति ने हाईकोर्ट में यह कहते हुए शपथ पत्र दिया कि वह हरित पट्टी यानि पार्क है। बाद में उसी भूखंड पर समिति ने पट्टे के जरिये प्लॉट काट दिए।