डीआरबी इंटर कॉलेज मैदान में मेंच खेलते खिलाडी।संवाद
- फोटो : samvad
आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को हाथरस टी-20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। पहले मुकाबले में राजपूत राइडर्स ने एस वॉरियर्स को 88 रन से, जबकि दूसरे मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर ने 35 रन से एसपी अकादमी को शिकस्त दी।
उद्घाटन दीप इंटर कॉलेज के प्रबंधक देवेंद्र कुमार आर्य ने किया। राजपूत राइडर्स ने आठ विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। विवेक चौधरी 61 रन (34 गेंद), राहुल ठाकुर 52 रन (36 गेंद) की बड़ी पारी खेलाी। एस वॉरियर्स के मयंक गौर ने चार और सुमित पाठक ने तीन विकेट झटके। वहीं जवाब में उतरी एस वॉरियर्स की पूरी टीम 101 रन पर ढेर हो गई। चेतन सिंह ने सर्वाधिक 49 रन टीम के लिए जोड़े। राजपूत राइडर्स के विशाल ठाकुर व शिवम शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। शिवम शर्मा को शानदार गेंदबाजी पर मैन आफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया।
उधर दूसरे मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुज चौधरी 51 (42 गेंद) और गोपाल पौनिया 25 रन (17 गेंद) की बदौलत 10 विकेट खोकर 153 रन बनाए। एसपी अकादमी के सूर्य प्रताप ने तीन विकेट लिए। वहीं एसपी एकेडमी की टीम 121 रन पर सिमट गई। लोकेश अग्निहोत्री ही सर्वाधिक 48 रन टीम के लिए बटोर सके। पांच विकेट झटकने वाले रॉयल स्ट्राइकर्स के हार्दिक पचौरी को मैन आफ दि मैच चुना गया। वहीं अभिषेक चौधरी को तीन विकेट मिले। राजेश शर्मा, संजय शर्मा, गौरव पचौरी, विकास शर्मा मौजूद रहे।
यह भी जानें
अंपायर : डॉ. मनोज शर्मा, विशाल उपाध्याय, दिव्यांग भाटिया व राज रहे।
कमेंट्री : राहुल तिवारी ने की।
स्कोरिंग : दिव्यांश व सौरव चंद्रा ने की।