फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: उत्तराखंड को हराकर राजस्थान फाइनल में

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रथम अंडर-14 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड को हराकर राजस्थान ने फाइनल में जगह बना ली है। स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में खैर बाईपास रोड स्थित ऑल इन वन क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित चैंपियनशिप के चौथे दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन



दिन का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला पहले सेमीफाइनल के रूप में राजस्थान और उत्तराखंड के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। जतिन सिरोही ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 52 रन की पारी खेली, जबकि कुणाल ने 21 रन बनाए। राजस्थान की ओर से साहिल, विश्वास, करण और रणवीर ने 1-1 विकेट लिया।
98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से सौरभ ने सर्वाधिक 35 और अगम ने 29 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से विक्रांत ने दो जबकि कुणाल, भानु और मनन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांच मुकाबले खेले गए, जिनमें चार लीग मैच और एक सेमीफाइनल मुकाबला शामिल रहा। दिन के पहले मुकाबले में राजस्थान और महाराष्ट्र की टीमें आमने-सामने रहीं। महाराष्ट्र ने राजस्थान को हरा दिया। दूसरे मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने उत्तर प्रदेश को हराया। तीसरा मुकाबला यूपी ईस्ट और बिहार ईस्ट के बीच हुआ। यूपी ईस्ट ने बिहार ईस्ट को शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को नौ रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रिंकू दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं समापन समारोह 26 सितंबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें