फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पांच हजार कोरोना केसों की प्रतिदिन जांच कराएगी राजस्थान सरकार 

Thu, 18 Jun 2020 07:31 PM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के अनुरोध पर राजस्थान की सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पांच हजार करोना केसों की प्रतिदिन जांच कराए जाने की पेशकश की है।


 राजस्थान में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जो पूरे देश में सबसे अधिक है। राजस्थान सरकार की इस उपलब्धि पर विवेक बंसल ने वहां के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार को बधाई दी। 

इसके अलावा उन्होंने डॉ. रघु शर्मा से मुलाकात करते हुए आग्रह किया कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश को भी अपने यहाँ जांच करने की सुविधा उपलब्ध करायें, जिससे वहां के नागरिकों के लिये काफी लाभप्रद होगा। उनके इस अनुरोध पर डा. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में हम दलगत एवं राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर राजस्थान की जनता की सेवा कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री इस संबंध में राजस्थान सरकार से अनुरोध करेंगे तो जांच की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डा. रघु शर्मा के इस निर्णय पर विवेक बंसल ने उन्हें आभार के साथ धन्यवाद देते कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ने के लिये बधाई दी I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें