फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: बीए, बीएससी और बीएससी (एग्रीकल्चर) की तीसरी मेरिट सूची जारी, 23 जुलाई से होंगे एडमिशन

Tue, 22 Jul 2025 02:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सत्र 2024-25 एनईपी के विभिन्न पाठ्यक्रम के पहले से छह सेमेस्टर में फेल विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद विशेष परीक्षा अगस्त से सितंबर में होगी। इसके लिए परीक्षा फॉर्म 30 जुलाई तक भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने बीए, बीएससी और बीएससी (एग्रीक्लचर) की तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया 23 जुलाई से विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी।

विज्ञापन

विवि परिसर में 23 जुलाई को बीए, बीएससी और बीएससी (एग्रीकल्चर) में वरीयता क्रम में 1 से 20 तक, 24 जुलाई को 21 से 40 तक, 25 जुलाई को 41 से 60 और 26 जुलाई को 61 से शेष वरीयता क्रम में प्रवेश होंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीए, बीएससी और बीएससी (एग्रीकल्चर) की प्रवेश प्रक्रिया तीन जुलाई से हो रही है।

बीएससी एग्रीकल्चर की सामान्य की सारी सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुके हैं। बीए और बीएससी में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 24 जुलाई तक कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए शीघ्र पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

फेल विद्यार्थियों की होगी विशेष परीक्षा
सत्र 2024-25 एनईपी के विभिन्न पाठ्यक्रम के पहले से छह सेमेस्टर में फेल विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद विशेष परीक्षा अगस्त से सितंबर में होगी। इसके लिए परीक्षा फॉर्म 30 जुलाई तक भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें