राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की पहली परिसर स्थित एलएलएम और एमएससी (एग्रोनॉमी) की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में 20 जुलाई को परीक्षा हुई थी। परीक्षार्थियों के अंकों के आधार पर मेरिट सूची चस्पा कर दी गई है। प्रवेश के लिए मेरिट सूची अलग से घोषित की जाएगी, जिसके आधार पर एलएलएम में 60 सीटों पर व एमएससी (एग्रोनॉमी) में 30 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे। एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी के 481 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी।
मेरिट लिस्ट यहां क्लिक कर देखी जा सकती है
एलएलएम मेरिट लिस्ट
एमएससी (एग्रोनॉमी) मेरिट लिस्ट