फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: आठ नवंबर तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म, प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 नवंबर से 25 नवंबर तक होंगी

Mon, 20 Oct 2025 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली पर 25 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा फॉर्म 8 नवंबर तक भरे जाएंगे। साथ ही विलंब शुल्क के साथ 12 नवंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 नवंबर से परीक्षा फॉर्म का सत्यापन महाविद्यालय करेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 नवंबर से 25 नवंबर तक होंगी। आंतरिक अंक विवि पोर्टल पर अपलोड होने के बाद ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। स्नातक एनईपी के पंचम सेमेस्टर के साथ प्रथम सेमेस्टर के मेजर विषयों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जाएंगे। 

उधर, आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली पर 25 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में प्रस्तावित हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेशानुसार मंडल के सभी महाविद्यालयों में समस्त सेमेस्टर का पाठ्यक्रम अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें