फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Mahendra Pratap Singh University: परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे

Mon, 02 Dec 2024 10:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि सत्र-2024-25 के विषम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे। महाविद्यालयों में कुछ विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म न भर पाने की शिकायत की थी। इसके बाद महाविद्यालयों के प्राचार्याें ने विवि प्रशासन से परीक्षा फॉर्म भरे जाने की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा, डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज और एसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को फायदा हो जाएगा, जो परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे। विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि सत्र-2024-25 के विषम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें