राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने एमएससी कृषि का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 28 अप्रैल से शुरू होकर 5 मई को खत्म् होगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित एमएससी (कृषि) पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं का समापन 5 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।