फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राज शर्मा बने छात्र संसद के प्रधानमंत्री, 61 मतों से जीते

विज्ञापन
मतदान करते छात्र सांसद - फोटो : samvad
विज्ञापन
श्री शांति देवी कल्याण दास सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को छात्र संसद के प्रधानमंत्री पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी गिर्राज शर्मा ने बताया कि कक्षा स्तर पर चुने गए 144 छात्र सांसदों में से 131 ने मतदान किया। प्रधानमंत्री पद के लिए राज शर्मा, हर्षल माहेश्वरी और नरेश चौधरी मैदान में थे। मतगणना में राज शर्मा को सर्वाधिक 61 मत मिले और उन्हें छात्र संसद का प्रधानमंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। नरेश चौधरी को 37 तथा हर्षल माहेश्वरी को 32 मत प्राप्त हुए। जीत के बाद राज शर्मा ने प्रधानाचार्य बालकिशन अग्रवाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, संवाद कौशल और जनसेवा की भावना विकसित होती है। इस मौके पर पीठासीन अधिकारी रेखा सविता, शिखा, रिंकू, श्याम सुंदर, यदुवेन्द्र, मुनेश एवं अतुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें