फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डंपर की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
आलोक उपाध्याय का फाइल फोटो।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरौठा नहर पुल पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में 32 वर्षीय आलोक उपाध्याय की मौत हो गई। बरौठा गांव निवासी आलोक मंदिर से पैदल घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। डंपर के पिछले पहिए से उसका पैर कुचल गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने डंपर को रोक लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार डंपर रामघाट रोड चौड़ीकरण कार्य में पत्थर लेकर जा रहा था। आलोक परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पिता अशोक कुमार, मां सुधा शर्मा, पत्नी रेनू शर्मा और छह वर्षीय बेटी आरुषि का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें