रेलवे जंक्शन पर अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मेट्रो क ार्ड की तर्ज पर एक बार रेलवे का स्मार्ट कार्ड बनवाने के बाद वह खुद ही एटीवीएम मशीन से कार्ड स्वैप कर यात्रा का टिकट खरीद सकेंगे। इस क ार्ड से टिकट खरीदने पर यात्री को कुल यात्रा की रकम में तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा दैनिक यात्रियों को होगा।
रेलवे जंक्शन के ए प्लस श्रेणी में शामिल होने के बाद यहां लगातार यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसी क्रम में इस योजना का भी जंक्शन पर क्रियांवन किया गया है। रेलवे स्मार्ट कार्ड को यात्री जनरल टिकट काउंटर नंबर-20 से बनवा सकेंगे। रेलने यात्रियों के मुताबिक कार्ड के लिए यात्री को 50 रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद वह कार्ड को इच्छानुसार रकम से रिचार्ज करवा सकेंगे।
रिचार्ज कराने के बाद एटीवीएम मशीन से आसानी से टिकट खरीद सकेंगे। फिलहाल जंक्शन पर दो एटीवीएम मशीनें लगीं हैं। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एसके शुक्ला के मुताबिक जंक्शन पर रेलवे कार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। यात्रियों को इसके लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। जिससे की वह इसका इस्तेमाल करके अपना समय और पैसा दोनों ही बचा सकेंगे।