खैर मंडी पर खड़े धान से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : संवाद
मंडी तीन दिन बंद, बढ़ेगी परेशानी
सोमवार और मंगलवार को आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया है। बुधवार को भी खैर कृषि उत्पादन मंडी समिति का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार तीन दिन मंडी बंद रहने से किसानों की परेशानी बढ़ेगी। उन्हें अपनी उपज बेचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भीगे धान की गुणवत्ता पर असर से उचित दाम नहीं मिलेंगे।
खेतों में खड़ी फसलों पर भी संकट
बेमौसम बारिश का असर केवल मंडी में रखे धान तक सीमित नहीं है। क्षेत्र के खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है। इनमें धान, मक्का और बाजरा सहित अन्य फसलें शामिल हैं। किसानों को चिंता है कि बारिश जारी रही तो गुणवत्ता प्रभावित होगी। इससे तैयार फसलों की पैदावार पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
हरदुआगंज मंडी: बारिश से हजारों कुंतल धान भीगा, इंतजाम नाकाफी
सोमवार को हरदुआगंज उप मंडी में हुई बारिश से खुले में रखा हजारों कुंतल धान भीग गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद धान को बचाने के कोई इंतजाम मंडी स्थल पर नहीं थे। बारिश शुरू होते ही कुछ व्यापारी मजदूर लेकर मंडी पहुंचे। उन्होंने तिरपाल से धान को बचाने का प्रयास किया। कुछ व्यापारियों ने पड़ोसी दुकानदारों के बरामदे में बोरियां रखवाकर धान को भीगने से बचाने की कोशिश की। हालांकि, अधिकांश धान बारिश की बौछारों से भीगता रहा। किसानों के लिए राहत की बात यह रही कि भीगा हुआ धान उनसे पहले ही क्रय किया जा चुका था।