बारिश से सड़क पर भरे पानी में मस्ती करते बच्चे। संवाद
- फोटो : Samvad
क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बच्चों ने जमकर बारिश का लुत्फ उठाया। किसान भी खुश नजर आए। लेकिन कस्बे में जलभराव होने से दुकानदार व राहगीर परेशान हो गए।
विजयगढ़ में मंगलवार सुबह दस बजे झूम के बदरा बरसे। करीब एक एक घंटे की बारिश में ही कस्बे के मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। दुकानदार बारिश थमने के बाद दुकानों से पानी निकालने में जुटे रहे। मोहल्ला धोबियान, ओढान में जलभराव हो गया। वहीं, सड़क पर पानी भरा होने से बच्चे उसमें मस्ती करते नजर आए। इधर, धान की रोपाई कर रहे किसान बारिश होने से खुश हैं।