फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: काली घटा छाई, सावन से दो दिन पहले ही झमाझम बरसे मेघ, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 28 Jul 2026 01:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

काली घटा के बाद जमकर बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 27 जुलाई को पूरे दिन मौसम गर्म रहा। सभी को तेज बारिश का इंतजार था। तेज बारिश से वह इंतजार पूरा हुआ।
विज्ञापन
अलीगढ़ में तेज बारिश का नजारा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन शुरू होने से दो दिन पहले ही मौसम ने मंगलवार को करवट ले ली। झमाझम बारिश ने पूरे अलीगढ़ शहर को भिगो दिया। कुछ ही देर की तेज वर्षा से प्रमुख सड़कें, चौराहे और निचले इलाके जलमग्न हो गए। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, इस बारिश ने खेतों में नई उम्मीद जगा दी। धान, मक्का, बाजरा समेत खरीफ फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है।

विज्ञापन

बारिश में दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई, जबकि कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा। मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बारिश का स्वागत किया। किसानों का कहना है कि समय पर हुई वर्षा से फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, सिंचाई का खर्च घटेगा और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद बढ़ी है। सावन की दस्तक से पहले हुई इस बारिश ने शहर में जहां परेशानी बढ़ाई, वहीं गांवों में खुशहाली की उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से मिली राहत
काली घटा के बाद जमकर बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 27 जुलाई को पूरे दिन मौसम गर्म रहा। सभी को तेज बारिश का इंतजार था। तेज बारिश से वह इंतजार पूरा हुआ। तापमान में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें