फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से रुक-रुककर हो रही बारिश से शनिवार को मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, बारिश होने के कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। आसमान में बादल छाने और बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक मौसम सुहाना रहेगा। बारिश होने की संभावना है। बादलों की गरज, बिजली की चमक, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। संवाद
कई इलाकों की बिजली रही गुल
अलीगढ़। बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली गुल रही। मौसम का मिजाज बदलते ही कई इलाकों में घंटों अंधेरा छाया रहा। शनिवार रात को स्वर्णजयंती नगर, मामू भांजा, मानिक चौक, सासनी गेट, आगरा रोड, जयगंज आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार को सुबह मानिक चौक, मामू भांजा, ऊपरकोट, गूलर रोड, लाल ताल, तालानगरी, रेलवे रोड, सासनी गेट, क्वार्सी, केलानगर, किशनपुर तिराहे पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई जगहों पर फाल्ट भी हुए। जिन्हें कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद ठीक कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें