फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज हवा के साथ हुई बारिश-ओलावृष्टि, शहर में हर ओर पानी-पानी, गांव में किसान का बैठा दिल

Fri, 31 Mar 2023 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात में तेज हवा के साथ-साथ बारिश हुई। शहर ही नहीं गांव में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज हवा, बारिश, ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन
ओले को इकट्ठा कर दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे दिन बादलों के बीच सूरज की लुकाछुपी रही। शाम होते-होते बादल और घने हो गए। रात में तेज हवा के साथ अलीगढ़ जनपद के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से जहां एक ओर शहर में हर ओर पानी-पानी नजर आया, वहीं दूसरी ओर गांव में हर बूंद औ हर ओला किसान के दिल को बैठा रही थी।

विज्ञापन




रात में तेज हवा के साथ-साथ बारिश हुई। शहर ही नहीं गांव में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज हवा, बारिश, ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक बढ़ गई। गुरुवार को भी रात में बारिश शुरु हुई और रातभर होती रही। शनिवार को सबुह से ही बादल छाए रहे। शाम होते-होत घटा घिर आईं और बारिश-ओलावृष्टि हुई। बिजली भी खूब कड़की। शहर में बारिश से बिजली भी आती जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




गभाना, इगलास, गोंडा, गोरई, हरदुआगंज, अकराबाद आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई और ओले भी पड़े।  बारिश से फसल को नुकसान में और इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो अप्रैल तक बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें