फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत, गभाना, चंडौस खैर में हुई ओलावृष्टि, ठंडी हवा चलने से बदला मौसम

Thu, 20 Apr 2023 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तेज बारिश वाले निचले इलाकों में जलभराव होने के साथ ही कीचड़ व गंदगी सड़कों पर उफन आयी। इससे राहगीरों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वे नगर निगम की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
बारिश में बचते बचाते चले जा रहा हर कोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कई दिन से अपने रंग दिखा रहा मौसम बृहस्पतिवार को फिर से बदला। सुबह सूरज निकलने के साथ ही जहां गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया तो शाम ढ़लने से पहले ही अचानक आसमान में बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश होने लगी। इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शहर के कई इलाकों में तेज तो कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। 

विज्ञापन


तेज बारिश वाले निचले इलाकों में जलभराव होने के साथ ही कीचड़ व गंदगी सड़कों पर उफन आयी। इससे राहगीरों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वे नगर निगम की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। उधर देहात के चंडौस, गभाना, खैर आदि इलाकों में बारिश के साथ ही करीब पांच से सात मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों के खेतों में कटी गेहूं की फसल, गेहूं एवं भूसा आदि भीग गया। सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों के अलावा धनीपुर, हरदुआगंज, खैर, गभाना, छर्रा आदि अनाज मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं बारिश से भीग गया। ऐसा होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिन तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें